जिन्होंने वाटर बिल अब तक नहीं करवाया जमा! अब उनकी खैर नहीं

punjabkesari.in Friday, May 06, 2016 - 07:03 AM (IST)

 चंडीगढ़ (राय): जिन्होंने पानी के बिल अब तक जमा नहीं करवाए हैं निगम उन डिफाल्टरों पर शिकंजा कसने जा रहा है। यूं कहें कि निगम अब उनसे पूरी रिकवरी करेगा। शहर में पानी के बिल के बकायादारों से रिकवरी के लिए निगम द्वारा जल्द ही अभियान शुरू किया जाएगा और जिन बकायादारों ने इस साल 30 अप्रैल तक अपना वाटर बिल जमा नहीं करवाया है। निगम द्वारा उन सभी वाटर बिल डिफाल्टरों के कनैक्शन काट दिए जाएंगे।

इस संबंध में निगम आयुक्त बी. पुरुषार्था ने कहा कि जल्द ही इनके खिलाफ अभियान शुरू कर दिया जाएगा। वाटर बिल डिफाल्टरों को अलग से कोई भी नोटिस जारी नहीं किया जाएगा, क्योंकि वाटर बिल खुद ही अपने आपमें एक नोटिस है। उन्होंने कहा कि ऐसे डिफाल्टरों से निगम द्वारा अंतिम अपील की जा रही है। अगर वे इसके बाद भी अपना बिल जमा नहीं करवाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में पानी के मिसयूज को लेकर नगर निगम का अभियान भी जारी है। निगम ने पानी का मिसयूज करने पर वीरवार को 11 लोगों को चालान व 59 लोगों को नोटिस जारी किए। वहीं 15 अप्रैल से शुरू किए गए अभियान के दौरान अब तक पानी का मिसयूज करने पर 134 लोगों को चालान व 1127 लोगों को नोटिस जारी किए गए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News