ट्राईसिटी में 7 की मौत, 3152 नए केस

punjabkesari.in Sunday, Jan 23, 2022 - 12:34 PM (IST)

चंडीगढ़, (पाल) : ट्राईसिटी में शनिवार को 7 कोरोना मरीजों की मौत हुई जबकि 3152 नए केस कन्फर्म हुए हैं। 
शहर में तीन मरीजों की मौत के साथ ही 1149 नए केस आए, जिनमें 570 पुरुष, 578 महिलाएं और 1 अन्य शामिल हैं। मरीजों की संख्या अब 84884 तक पहुंच गई है। वहीं, 1792 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हुए। एक्टिव केस अब 8614 हो गए हैं। शहर में कोविड पॉजिटिविटी रेट 20.10 जबकि एक हफ्ते का 21.03 प्रतिशत रहा। एक हफ्ते से औसतन 1231 केस आ रहे हैं। सबसे ज्यादा केस 97 केस मनीमाजरा से कन्फर्म हुए हैं। 24 घंटे में स्वास्थ्य विभाग ने 5717 सैम्पल्स टैस्ट किए।

 


एक हफ्ते में 14 की मौत
एक हफ्ते से शहर में रोजाना कोविड मरीजों की मौत हो रही है। 17 से 21 जनवरी के दौरान रोजाना 2, जबकि 16 तारीख को एक कोविड मरीज की मौत हुई थी। अभी तक जनवरी माह के 22 दिन निकल चुके हैं, जिनमें सिर्फ 10 दिन ही ऐसे रहे जब कोरोना से कोई मौत कन्फर्म नहीं हुई।

 


प्रशासन ने 16 नए माइक्रो-कंटेनमैंट जोन बनाए
 यू.टी. प्रशासन ने 16 नए माइक्रो कंटेनमैंट जोन बनाने की घोषणा की है। ये माइक्रो कंटेनमैंट जोन सैक्टर-18, 20, 27, 28, 29, 38, 42, दरिया व मनीमाजरा समेत अन्य सैक्टरों के घरों में बनाए गए हैं। 
डी.सी. की तरफ से जारी आदेश के अनुसार इन इलाकों में अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को छोड़ अन्य किसी के भी जाने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा लोगों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। बता दें कि प्रशासन कोरोना के केस दोबारा बढऩे पर कंटेनमैंट जोन बना रहा है।

 

 

पंचकूला : 21 अस्पताल और 2343 होम आइसोलेशन में
पंचकूला में वीरवार को 1892 सैम्पल लिए थे, जिनमें पंचकूला के 546 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 212 पंचकूला से बाहर के हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 2364 पहुंच गई है। वहीं, अब तक 53055 केस सामने आए हैं, जिनमें पंचकूला के 39831 केस हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 2343 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा है जबकि 21 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

 

 

मोहाली में एक्टिव केस 8858, 76607 हो चुके हैं डिस्चार्ज
एस.ए.एस. नगर जिला में 1245 पॉजिटिव केस कन्फर्म हुए जबकि 4 मरीजों की मौत हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 8858 तक पहुंच गई है। शनिवार को सबसे ज्यादा 493 केस मोहाली से आए हैं। इसके बाद खरड़ से 284 और ढकोली से 215 केस कन्फर्म हुए हैं। वहीं, डेराबस्सी से 77, लालड़ू से 17, बूथगढ़ से 37, घड़ुआं से 48, कुराली से 27 और बनूड़ से 47 केस कन्फर्म हुए हैं। अब तक 76607 मरीज ठीक हो कर डिस्टचार्ज हो चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News