मास्टरमाइंड भेजा तीन के पुलिस रिमांड पर, पुलिस रिकवर करेगी पैसे व दस्तावेज

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2019 - 01:17 PM (IST)

पंचकूला (चंदन): हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एच.एस.वी.पी.) में फर्जी अलॉटी बनकर करोड़ों के प्लॉट को ट्रांसफर करवाने के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड महिंद्र को गिरफ्तार किया है। 

 

पुलिस ने आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे तीन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई चौकाने वाले और बड़े खुलासे किए। जिसमें सामने आया है कि प्लॉट को बेचने की प्लानिंग पिछले दो साल से चल रही थी। 

 

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पैसे व अन्य दस्तावेजों को रिकवर करेगी। पुलिस ने इसे पहले गिरफ्तार हुए नकली राजकुमार बंटे उर्फ ऋषि ने पहले ही पुलिस को बता दिया था,कि महिंद्र ने सारा खेल रचा है। ऐसे में पुलिस पिछले कुछ दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। जिसके बाद अब पुलिस ने उसे पकड़ा है।

 

आरोपी ऋषि कुमार नरवाना निवासी है और एच.एस.वी.पी. में उसने फर्जीवाड़ा करने के लिए दस्तावेजों में अपना नाम राज कमल बंटे रखा था और इसी नाम से आधार कार्ड बनाया हुआ था। असली राज कमल बंटा शिमला का रहने वाला है और उनका सैक्टर-8 में एक प्लॉट है। 

 

जिसका 25 फीसदी निर्माण हो चुका है और उसमें कोई नहीं रहता। जिसके बाद आरोपी ने मोहिंद्र के साथ मिलकर एच.एस.वी.पी. में डी.डी.आर दिखा कर प्रोपर्टी के डॉक्युमैंट निकलवाए और चंडीगढ़ के एक व्यक्ति  के साथ करीब 2 करोड में प्लॉट का सौदा तय किया। जिसके बाद आरोपी ने एम.डी.सी. मेंं एक बैंक में अकांऊट खुलावाया और दो बार में 85 लाख रुपए अकाऊंट में डलावाए थे। 

 

जिसके  बाद आरोपी ने अपने साथियों से मिलकर धीरे-धीरे बैंक से सारे पैसे निकाल लिए। बैंक में इस समय सिर्फ  3 हजार रुपए हैं। इसे पहले की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होती उसे पहले ही एच.एस.वी.पी. के संपदा अधिकारी आशुतोष राजन ने पकड़ लिया और उन्होंने पुलिस में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News