विवाहिता से रेप और मारपीट, केस दर्ज

Tuesday, Apr 02, 2019 - 01:10 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप):पुलिस स्टेशन फेज 8 अधीन आते क्षेत्र में एक विवाहिता से रेप और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले का आरोपी अमेरिका भाग गया है। आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह उर्फ बबला निवासी गांव रामूवाला, जिला बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी के संपर्क में अपनी शादी से पहले आई थी। वहीं, शादी के बाद भी उसके संपर्क में थी। 

पीड़िता ने बताया कि आरोपी रोजाना उससे फोन करता था। उसने उसे झांसा दे रखा था कि वह उसे अपने साथ यू.एस.ए. ले जाएगा। पीड़िता ने बताया कि करीब छह महीने पहले आरोपी के कहने पर वह मोहाली में आकर पी.जी. में रहने लगी। पी.जी. में भी आरोपी रैगुलर आता था। इस दौरान उसने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा उससे मारपीट की और वहां से फररार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और आरोपी पर केस दर्ज किया। 

bhavita joshi

Advertising