बिना प्रिंसिपल व हैड के रामभरोसे कई स्कूल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 03, 2017 - 02:02 PM (IST)

चंडीगढ़ (रोहिला): शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी कर अपना पल्ला झाड़ लिया है कि कहीं उन पर कोई बात न आए। शिक्षा विभाग ने एडवाइजरी जारी करने के बाद स्कूलों की सुध तक नहीं ली है कि स्कूलों द्वारा इस पर गौर किया गया है या नहीं। जिसके चलते एडवाइजरी  जारी करना मात्र दिखावा ही लग रहा है, क्योंकि  शहर के 114 स्कूलों में से 24 ऐसे हैं जिनमें ना तो प्रिंसीपल हैं और ना हैडमास्टर।

 

ऐसे में यदि स्कूलों में किसी प्रकार की घटना होती है तो इसका जिम्मेवार कौन होगा। शिक्षा विभाग द्वारा हैडमास्टर्स व प्रिंसीपल्स की कमी को दूर करने के लिए स्कूलों में टी.जी.टी. टीचर्स व लैक्चरर्स को ही डी.डी.ओ. की पावर दे दी गई है। बेशक  शिक्षा विभाग द्वारा इन्हें डी.डी.ओ. पावर दे दी गई है लेकिन स्कूल की सुरक्षा को लेकर और किसी भी अन्य अहम फैसले लेने की पावर इन्हें नहीं हैं, जोकि प्रिंसीपल व हैड के हाथ में होती है। डी.ई.ओ राजिंद्र कौर ने बताया कि इसे लेकर प्रोसैस जारी है।

 

प्रोमोशन से निकल सकता है हल
गवर्नमैंट टीचर्स यूनियन की प्रधान संतोष ढुल का कहना है कि शिक्षा विभाग चाहे तो सभी स्कूलों में प्रिंसीपल व हैड तैनात कर सकता है लेकिन शिक्षा विभाग ऐसा करना ही नहीं चाह रहा है, शायद शिक्षा विभाग द्वारा ऐसे शिक्षकों के हाथ में डी.डी.ओ पावर दे दी है जिनकी कार्य सेवा अवधि कम है। जबकि स्कूलों में ऐसे कई शिक्षक हैं जो रिटायरमैंट पर पहुंच गए है लेकिन उन्हें प्रोमोशन नहीं मिली है। 

 

इसे लेकर यूनियन शिक्षा विभाग को भी मिली थी। जिसमें उन्होंने शिक्षा विभाग के डायरैक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन के समक्ष अपनी बात रखी थी कि सिन्योरिटी लिस्ट के आधार पर ही प्रोमोशन किए जाएं, ताकि इतने सालों से बिना प्रोमोशन के बैठे शिक्षकों जूनियर शिक्षकों के नीचे काम ना करना पड़े। यदि शिक्षा विभाग प्रोमोशन पॉलिसी बना देता है तो इससे सभी समस्याओं का हल निकल सकता है। 

 

इन स्कूलों में नहीं हैप्रिंसीपल व हैड
जी.एच.एस.-19 डी-   हैडमास्टर
जी.एच.एस.-48 -     हैडमास्टर
जी.एच.एस.-पॉकेट नंबर 1-   हैडमास्टर
जी.एम.एम.एस.-23 डी-   हैडमास्टर
जी.एम.एम.एस.-45-   हैडमास्टर
जी.एम.एस.-26 बी.डी. -हैडमास्टर
जी.एम.एस.-33 बी -हैडमास्टर
जी.एम.एस.-56 पल्सौरा -हैडमास्टर
जी.एम.एस.-बुड़ैल -हैडमास्टर
जी.एम.एस.-माखनमाजरा -हैडमास्टर द्वजी.एम.एस.-पॉकेट नंबर-10 -हैडमास्टर
जी.एम.एस.-पॉकेट नंबर-6 -हैडमास्टर
जी.एम.एच.एस-42- हैडमास्टर
जी.एम.एच.एस.-7 सी- हैडमास्टर
जी.एम.एच.एस.-22 सी- हैडमास्टर
जी.एम.एच.एस.-31 सी - हैडमास्टर
जी.एम.एच.एस.-34- हैडमास्टर
जी.एम.एच.एस.-36- हैडमास्टर
जी.एम.एच.एस.-41 ए- हैडमास्टर
जी.एम.एच.एस.-45 सी- हैडमास्टर
जी.एम.एच.एस.-पॉकेट नंबर 8- हैडमास्टर
जी.एम.एस.एस.एस.-39 सी -प्रिंसीपल


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News