चंडीगढ़ में भी अनलॉक-1 के दौरान मिल सकती हैं कई नई छूट

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2020 - 12:55 PM (IST)

चंडीगढ़(साजन) : केंद्र सरकार ने अनलॉक वन की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। इसी कड़ी में चंडीगढ़ को धीरे-धीरे पूरी तरीके से खोलने की तैयारी हो गई है। शनिवार शाम केंद्र सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों को चंडीगढ़ में लागू किया जाएगा। 8 जून के बाद होटल, रैस्टॉरंट, एलांते मॉल जैसे शॉपिंग मॉल और धार्मिक स्थल शर्तों के साथ खुल सकते हैं। 

हालांकि स्कूल-कॉलेज जुलाई तक बंद रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने और सिनेमा हॉल इत्यादि को आम लोगों के लिए खोलने पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। चंडीगढ़ चूंकि सीधे तौर पर केंद्र के निर्देशों का ही पालन कर रहा है, लिहाजा यही आदेश यू.टी. में जारी रहेंगे। कंटेनमैंट जोन बापूधाम में यह छूट लागू नहीं होगी। अगर किसी इलाके में कोरोना के केस एकदम से बढ़ते हैं तो वहां भी प्रशासन तत्काल अपने स्तर पर फैसला कर सकता है।

सुबह पांच बजे सैर के लिए निकल सकते हैं :
एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा है कि केंद्र के अनलॉक 1 को लेकर जो भी आदेश हैं, उन्हें फॉलो किया जाएगा। आगामी सोमवार सुबह यू.टी. कुछ फैसले अपने स्तर पर करेगा। 

वहीं, चंडीगढ़ में सुबह सैर करने वालों के लिए राहत की खबर है। लोग सुबह पांच बजे सैर के लिए घरों से निकल सकते हैं। केन्द्र ने रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू की मियाद रखी है। एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए अब मूवमैंट पास की आवश्यकता भी समाप्त कर दी गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News