तीसरा नवरात्र : माता के चरणों में चढ़ा डॉलर का चढ़ावा

punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2017 - 12:27 PM (IST)

पंचकूला(आशीष/मीनाक्षी) : तीसरे नवरात्र पर माता मनसा देवी व काली माता मंदिर कालका में 35 लाख 73 हजार 89 रुपए की राशि दान स्वरूप अर्पित की गई। अब तक एक लाख 30 हजार 865 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इसके अलावा तीसरे नवरात्र तक माता मनसा देवी व काली माता मंदिर में सोने के 20 तथा चांदी के 280 नग मां के चरणों में अर्पित किए। 

 

माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकुल कुमार ने बताया कि नवरात्र के तीसरे दिन माता मनसा देवी व काली माता मंदिर कालका में 10 लाख 7 हजार 799 रुपए की राशि दान स्वरूप अर्पित की गई और करीब 39 हजार 210 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। तीसरे नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा मनसा देवी व काली माता मंदिर कालका में सोने के 5 तथा चांदी के 120 नग दान स्वरूप अर्पित किए गए। 

 

देशवासियों की आस्था माता में बहुत प्रबल :
हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्मंत्री नायब सिंह ने तीसरे नवरात्र पर मा मनसा देवी मंदिर में अपनी पत्नी सुमन सैनी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ माता के दर्शन किए व मां आशीर्वाद लिया। सैनी ने मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में माता की पूजा अर्चना की व अपने परिवार सहित हवन में आहूतियां भी डाली। 

 

इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रधान दीपक शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, भाजपा के जिला महां मंत्री हरिंदर मलिक, नगराधीश ममता शर्मा, श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी वीजी गोयल, सचिव सत्यनारायण वर्मा, मोती लाल जिंदल, अजय मित्तल, बोर्ड के गैर सरकार सदस्य शारदा प्रजापति, वंदना गुप्ता, संदीप गुप्ता सहित बोर्ड एवं प्रशासन के अधिकारियों ने भी पूजा-अर्चना की व हवन में आहूतियां डाली।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News