युवक ने पत्नी के प्रेमी को मारी गोली, गंभीर

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 08:49 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : सैक्टर-28 स्थित एच.पी. अलॉय स्टील एंड मील के बाहर खड़े ड्राइवर को शनिवार रात आठ बजे एक युवक गोली मारकर फरार हो गया। ड्राइवर के पेट में गोली लगने से वह लहूलुहान हो गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 

PunjabKesari

पुलिस ने घायल को पी.जी.आई. में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान दड़वा निवासी पप्पू के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि कुछ दिन पहले ही पप्पू यू.पी. से चंडीगढ़ आया है। वहीं गोली मारने वाला सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गया है। सैक्टर-26 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पैदल ही भाग गया आरोपी :
दड़वा निवासी पप्पू सैक्टर-28 स्थित एस.सी.एफ. नंबर 38 की एच.पी. अलॉय स्टील एंड मील की सप्लाई वाली गाड़ी पर बतौर ड्राइवर नौकरी करता था। शाम करीब आठ बजे पप्पू एस.सी.एफ. के बाहर बरामदे में खड़ा था। इतने में एक युवक पप्पू के आया और उसने पिस्टल निकालकर पप्पू के पेट में गोली मारकर पैदल ही भाग गया। 

पत्नी को पुलिस ने लिया हिरासत में :
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि गोली मारने वाले युवक की पत्नी से घायल पप्पू के साथ प्रेम संबंध थे। इसका पता उसे लग गया था। उसने पहले कई बार पप्पू को समझाया था, लेकिन वह नहीं माना। इसी के चलते युवक ने पप्पू को गोली मारी। सैक्टर-26 थाना पुलिस ने गोली मारने वाले युवक की पत्नी को हिरासत में ले लिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News