व्यक्ति को चाकू मार लूटा स्कूटर

Tuesday, Dec 18, 2018 - 02:31 PM (IST)

पंचकूला(चंदन): रेलवे यार्ड के पास देर शाम एक व्यक्ति से दो लड़कों ने चाकू मार उसका स्कूटर लूट लिया। जी.आर.पी. ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार सतपाल (53) फेज-2 रामदरबार चड़ीगढ़ निवासी ने पुलिस मेंं शिकायत दर्ज करवाई कि वह चंडीगढ़ मैंटीनैंस विभाग में कार्यरत है। 

वह शाम करीब साढ़े 7 बजे स्कूटर पर रामदरबार से मौलीजागरां काम से जा रहा था कि चंडीगढ़ रेलवे यार्ड के पास पहुंचा तो दो अज्ञात लड़कों ने रोक लिया और एक लड़के ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। दोनों स्कूटर लेकर फरार हो गए। घायल सतपाल ने पुलिस को सूचित किया। चंड़ीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सैक्टर-32 जी.एम.सी.एच. में भर्ती करवाया। पुलिस ने सतपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

bhavita joshi

Advertising