महिला से छेड़छाड़ करना युवक को पड़ा भारी, गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2017 - 06:48 PM (IST)

चंडीगढ़, (संदीप): महिला को रास्ते में रोक कर उससे छेड़छाड़ करने के मामले में सैक्टर-24 चौकी पुलिस सैक्टर-25 निवासी विशाल को काबू कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस शिकायत में महिला ने कहा कि आरोपी पिछले काफी समय से उसे रास्ते में परेशान करता था।

वह वीरवार दोपहर बच्चों को स्कूल से लेकर घर आ रही थी तो इस दौरान आरोपी ने उसे रास्ते में रोक कर छेड़छाड़ की। परेशान होकर पीड़िता ने इस बारे में अपने घर आकर परिजनों को बताया।

इस पर पीड़िता ने  परिजनों के साथ जाकर आरोपी की हरकत के बारे में चौकी पुलिस को सूचित किया, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News