नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी मामा को 6 साल कैद

punjabkesari.in Saturday, Feb 01, 2020 - 11:08 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : नाबालिग भांजी से शारीरिक छेड़छाड़ करने के दोषी मामा को जिला अदालत ने 6 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर एक लाख जुर्माना भी लगाया है। संबंधित थाना पुलिस ने दोषी के खिलाफ पिछले साल फरवरी में केस दर्ज किया था। 

केस के अनुसार वारदात के समय पीड़िता अपनी नानी के यहां आई हुई थी। एक दिन वह रसोई घर में अकेले ही खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। इसी समय दोषी मामा आया और उसने शारीरिक छेड़छाड़ की। पीड़िता के शोर मचाने पर घर के सभी सदस्य वहां एकत्र हो गए लेकिन दोषी के खिलाफ शिकायत नहीं दी गई थी। इसके बाद पीड़िता ने इस विषय में अपनी टीचर को बताया तो उन्होंने इस बात की जानकारी चाइल्ड हैल्पलाइन के जरिए पुलिस को दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News