माला बनी ड्राइव रैली की विजेता, 37:35 मिनट में तय की दिल्ली से चंडीगढ़ की दूरी

Tuesday, Feb 19, 2019 - 03:25 PM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन) : डॉ. माला कपूर और उनकी सहचालिका प्रतिभा आनंद ने जेके टायर विमेंस ड्राइव रैली का टी.डी.एस. क्लींस ऑफ नार्थ इंडिया का खिताब जीत लिया।माला और प्रतिभा ने तिरंगे रंग से रंगी अपनी फोर्स कार से नई दिल्ली से चंडीगढ़ की 250 किलोमीटर की दूरी को सबसे कम 37:35 मिनट में पूरी कर एफ.एम.एस.सी.आई. द्वारा मान्यता प्राप्त इस रैली के पहले संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया। पुरस्कार समारोह का आयोजन शहर में किया गया।

 

रैली में करीब 300 महिलाओं ने 100 कारों के साथ सुबह राष्ट्रीय राजधानी के मेजर ध्यानचंद नैशनल स्टेडियम से रेस की शुरुआत की। रैली में टीमों की ड्राइविंग स्किल्स और नेविगेशन स्किल्स की दो चरणों में जांच की गई। इनकी प्रोग्रैस को रिकार्ड करने लिए रास्ते में करीब 14 हिडन टाइम कंट्रोल लगाए गए थे। पहला चरण करनाल की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचने से पहले किया गया। इसके बाद दूसरे चरण की शुरुआत करनाल से शुरू होकर पंचकूला के रास्ते चंडीगढ़ तक किया गया। 

pooja verma

Advertising