मैडी मर्डर केस में मुख्य आरोपी फौजी को जींद से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Wednesday, Aug 22, 2018 - 10:24 AM (IST)

नयागांव(मुनीष) : जनता कॉलोनी में हुए मैडी मर्डर केस में मुख्य आरोपी गमान सिंह उर्फ मान उर्फ फौजी को पुलिस हरियाणा के जींद से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। फौजी आर्मी में नौकरी करता था, वहां से भी उसे भगौड़ा करार दिया गया था। बाद में वह पी.जी.आई. में टैक्सी ड्राइवर लगा था। 

वह पी.जी.आई. के फर्जी एंबुलैंस रैकेट में भी मुख्य आरोपी था। वह नयागांव में 2016 में डेविड सैम्युल पर हमले के मामले में भी भगौड़ा था। विदित रहे कि जनता कॉलोनी में जून में दिन-दिहाड़े बाइक सवार नकाबपोशों ने गोलियां मारकर सौरभ ऊर्फ मैडी (25) की हत्या कर दी थी। वह उस समय पेड़ के नीचे ताश खेल रहा था। 

मैडी को एक गोली छाती पर और दूसरी टांग पर लगी थी। लोगों ने मैडी को पी.जी.आई. पहुंचाया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। नयागांव थाने के एस.एच.ओ. भगवत सिंह ने बताया कि हरियाणा की जींद पुलिस ने आरोपी फौजी को पकड़ लिया है और नयागांव पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाई है।

Priyanka rana

Advertising