मद्रासी कालोनी हटेगी, 8.5 एकड़ जमीन होगी खाली

Monday, Nov 12, 2018 - 02:40 PM (IST)

पंचकूला(आशीष): एच.एस.वी.पी. ने सैक्टर-21 को लेकर पुरानी योजना जो मद्रासी कालोनी के कारण अटक हुई थी। अब उस कालोनी को जल्द हटाया जाएगा। पंचकूला प्रशासन और एच.एस.वी.पी.  के अफसरों की बैठक में फैसला लिया है कि कालोनीवासियों को आशियाना फ्लैट्स में शिफ्ट किया जाए। जिसका सर्वे लिस्ट में नाम नहीं उन्हें हटाया जाएगा। लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एच.एस.वी.पी. के अफसरों ने खाली फ्लैट्स की लिस्ट प्रशासन को भी सौंप दी है। अब यहां कालोनी के लोगों को फ्लैट्स में शिफ्ट कर यहां फ्लैट्स की डिमार्केशन की जाएगी। 

2009 के सर्वे के आधार पर मिलेंगे फ्लैट्स
सैक्टर-21 और महेशपुर गांव के बीच मद्रासी कालोनी है। कालोनी में ज्यादातर लोग एच.एस.वी.पी. में काम करने वाले हैं। ये लोग यहां 1998 से रह रहे हैं। एच.एस.वी.पी. के सर्वे के अनुसार कुल 126 झुग्गियों को बनाया है। इन्हें 24 सितम्बर 2009 के सर्वे के तहत इलिजिबल माना जाएगा। इसके लिए सर्वे पूरा हो चुका है। इन लोगों को सैक्टर-20,26,28 और इंडस्ट्रियल एरिया के फ्लैट्स में शिफ्ट किया जाएगा। इन जगहों पर कुल 102 फ्लैट्स खाली हैं। इसके अलावा जो लोग अवैध तरीके रह रहे हैं उन्हें वहां से हटाया जाएगा। शहर में मद्रासी कालोनी के अलावा आजाद कालोनी, मातूराम कालोनी, सैक्टर-3 में बसी कालोनी को पहले ही फ्लैट्स में शिफ्ट किया जा चुका है। 

यह है एच.एस.वी.पी. की योजना
 8.5एकड़ जमीन का कब्जा लिया जाएगा। 25 से ज्यादा प्लॉट्स को अलाट किया जाएंगे। 14 मरले और एक कनाल के होंगे प्लॉट 22 के करीब प्लॉट्स एक कनाल के हैं बाकी 14 मरले के होंगे।  कुछ बदलाव भी हो सकता है क्योंकि एक नई सड़क को नए योजना के तहत बनाया जाएगा।

कालोनीवालों को यहां पर दिए जाएंगे फ्लैट
सैक्टर-26 में 10,  सैक्टर-28 में 38, सैक्टर-20 में 45, इंडस्ट्रियल एरिया में 6  

परेशानी होगी खत्म
कालोनी के यहां से उठने के बाद शहर का एक बड़ा स्लम एरिया खत्म होगा। सैक्टर के लोगों को भी समस्या राहत मिलेगी। इसके बारे में कई बार एच.एस.वी.पी. के अफसरों को शिकायतें दी थीं। इसके बाद जाकर प्रशासन ने यह एक्शन लिया। 

bhavita joshi

Advertising