सिटी में 10 जगह बने रैन बसेरे, लोगों के लिए आज खुलेंगे

punjabkesari.in Tuesday, Dec 18, 2018 - 12:08 PM (IST)

चंडीगढ़(राय): नगर निगम ने शहर में बेघर लोगों के रात को रहने के लिए 10 जगह रैन बसेरे बनाए गए हैं। ये रैन बसेरे सैक्टर-16, 9, 19, 20, 32, 29, 22, 43 और 2 रैन बसेरे पी.जी.आई. में तैयार किए गए हैं, जिन्हें आज लोगों के लिए खोल दिए जाएगा। बताया गया कि इन रैन बसेरों में रहने के लिए आने वाले बेघर लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इनमें हैंगर, टेबल, कुर्सी, लाइट, फायर सिलैंडर, सी.सी.टी.वी. कैमरे, रजाई, पिल्लो, बिस्तर, बैडशीट, पानी, सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है। 

वहां बेघर लोग अपना कोई भी पहचान पत्र दिखाकर रात गुजार सकते हैं। जिन लोगों के पास पहचान पत्र नहीं है उन्हें किसी स्थानीय नागरिक की गवाही दिलवानी होगी। इससे पूर्व निगम आयुक्त के.के. यादव ने शुक्रवार को पी.जी.आई. में रैन बसेरा की साइट का दौरा कर यहां के कार्यों का जायजा लिया था। निगम आयुक्त ने संबंधित इंजीनियरों को शनिवार तक कार्य पूरा करने के आदेश दिए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News