एम.एससी. एनैस्थिसिया एंड ओ.टी. टैक्नोलॉजी का कोर्स होगा शुरू

punjabkesari.in Sunday, Jul 21, 2019 - 11:36 AM (IST)

चंडीगढ़(रवि पाल) : पी.जी.आई. में अगले सैशन से एम.एससी. एनैस्थिसिया एंड ओ.टी. टैक्नोलॉजी का कोर्स शुरू हो रहा है। पी.जी.आई. के ओ.टी. टैक्नीशियन 8 साल से इस कोर्स को शुरू करने की मांग कर रहे थे, जो अब जाकर पूरी हुई है।  एम.एससी. को पी.जी.आई. गवर्निंग बॉडी व हैल्थ मिनिस्ट्री से अप्रूवल मिल गई है। अगले सैशन से इस कोर्स में एडमिशन का प्रोसैस शुरू होगा।

 पी.जी.आई. एनैस्थिसिया विभाग के हैड डॉ. जी.डी. पुरी के मुताबिक जनवरी 2020 में कोर्स शुरू होगा। फिलहाल इस कोर्स में 2 सीट रखी गई हैं, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है। ओ.टी. टैक्नीशियन एसोसिएशन के जरनल सैक्रेटरी मनोज कुमार ने बताया कि पी.जी.आई. में ओ.टी. टैक्नोलॉजी के लिए 5 सीटों पर बैचलर्स की सुविधा है, जो 5 साल से है। कोर्स शुरू होने से ऐसा बहुत-सा स्टाफ है जो अब एम.एससी. कर पाएगा। 

पी.जी.आई. इकलौता संस्थान जहां नहीं था यह कोर्स

पी.जी.आई. के कई अलग-अलग विभागों जैसे लैबोरेटरी, रेडियोथैरेपी, नर्सिंग, फिजियोथैरेपी समेत दूसरे कई सुपर स्पैशियिएलिटी कोर्स में एम.एससी.  की सुविधा है, लेकिन संस्थान में एनेस्थिसिया एंड ओ.टी. टैक्नोलॉजी का कोर्स अभी तक नहीं था। देश के दूसरे बड़े संस्थानों में ओ.टी. टैक्नीशियंस को एम.एससी. की सुविधा दी जा रही है। पी.जी.आई. एकलौता ऐसा बड़ा संस्थान है, जहां इस फील्ड के लिए एम.एससी. नहीं थी। 

5 साल की रैगुलर सर्विस जरूरी
एम.एससी. के लिए रखी दोनों सीटों पर पी.जी.आई. में काम करने वाला स्टाफ ही अप्लाई कर पाएगा। इसके लिए उसे 5 साल का रैगुलर सर्विंस का एक्सपीरियंस होना जरूरी होगा। कैंडीडेट को इसका फायदा यह होगा कि उसे रैगुलर सर्विस के सभी बैनिफिट्स इस दौरान मिल पाएंगे। 

28 पदों पर हो रही भर्ती
पी.जी.आई.  में ओ.टी. टैक्नीशियन के लिए 196 पोस्ट सैक्शन हैं। इसमें से 140 पदों पर कर्मी काम कर रहे हैं। स्टाफ की कमी अस्पताल में काफी वक्त से है, जिसे देखते हुए अगले महीने 28 पद भरे जाएंगे। स्टाफ के मुताबिक पिछले साल ही नई पोस्ट क्रिएट की गई हैं। नए कर्मियों को नेहरु एक्सटैंशन समेत कई दूसरे विभागों में शिफ्ट किया जाएगा। पिछले कई साल से बढ़ रहे पैशेंट लोड व नए बन रहे सैंटर्स को देखते हुए 400 के  करीब स्टाफ की यहां जरूरत है जबकि आधा स्टाफ भी पी.जी.आई. के पास नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News