शहर में लूट, चोरी व स्नैचिंग की वारदातों ने उड़़ाई लोगों की नींद, पुलिस सुस्त

Thursday, Nov 28, 2019 - 12:35 PM (IST)

पंचकूला (चंदन): शहर में चोरियां, लूट व स्नैचिंग की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। पिछले 10 दिन में अपराधियों ने 2 लूट, 5 चोरी व 2 स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया। पंचकूला पुलिस लोगों की सुरक्षा को लेकर कितनी मुस्तैद है। इसका अंदाजा खाली पड़े पुलिस पी.सी.आर. शैल्टर से लगाया जा सकता है। पंजाब केसरी की टीम ने मंगलवार शाम को शहर के कई एरिया में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

शहर में लगभग सभी पी.सी.आर. शैल्टर खाली नजर आए। ऐसे में कोई क्रिमिनल वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो सकता है।  शाम 5 बजे जब टीम ने सैक्टर-8,7,6 व 5 स्थित गीता चौक के पास बने पी.सी.आर. शैल्टर पर पहुंची तो खाली पाया गया। इसके बाद सैक्टर-11,10,15,14  के चौक पर पहुंचे वहां भी पी.सी.आर. नजर नहीं आई। पी.सी.आर. शैल्टर के अंदर घास उगी हुई थी। 

pooja verma

Advertising