शहर में नहीं थम रही लूट की वारदातें, बुजुर्ग को जबरन कार में बैठाकर लूटे गहने

Friday, Mar 23, 2018 - 11:01 AM (IST)

मोहाली (राणा): महिलाओं को लिफ्ट देने के बहाने उनसे लूट करने वाला गिरोह ने फेज-8 स्थित फोर्टिस अस्पताल के पास पंजाब पॉवरकाम से रिटायर सीनियर असिस्टेंट सतीश वाला सूद को निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देन के बाद लूटेरें महिला को दशहरा ग्राउंड के पास फेंक कर चले गए। महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली। 

 

पीड़ित सूद ने बताया कि वह फेज-10 में रहती हैं। वह हार्ट की पेशेंट है। उनका इलाज फोर्टिस अस्पताल से चल रहा है। पति कपिल देव सूद भी था। करीब पौने ग्यारह बजे पुडा भवन के साथ लगते वेरका बूथ के पास अपनी कार में बैठने के लिए जा रहे थे। इतने में एक महिला आकर कहा कि उसे भी सांस की प्रॉब्लम है। सूद के पति ने महिला से कहा कि फोर्टिस में इलाज काफी महंगा है। 

 

ऐसे में वह अपना इलाज पी.जी.आई से करवा लें। महिला उसके पति को कहने लगी कि उसकी सांस आटो में बैठी है। पीड़िता का पति थोड़ा आगे चला गया। तभी महिला ने इशारा किया और तुरंत एक कार आ गई और कार को दरवाजा खुला उसके साथ खड़ी महिला ने थक्का देकर कार में धकेल दिया।

 

सैर कर रही महिला की छीनी चेन
सैक्टर-66/67 की डिवाडिंग रोड पर वीरवार को सैर कर रही एक महिला की सोने की चेन छीनने वाले स्नैचर को लोगों ने दबोच कर उसे फेज-11 थाना में ले गए। जहां पुलिस को पीड़िता रेनू ने शिकायत दी। स्नेचर की पहचान हीतेश निवासी राजपुरा के रूप में हुई।

 

पार्षद के पति अरुण गोयल ने बताया कि वीरवार शाम दो महिलाएं सैक्टर-66/67 की डिवाडिंग रोड पर सैर कर रही थी कि उसी दौरान एक युवक पीछे से आया और उसने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। 

Punjab Kesari

Advertising