सिप्रिट से लोहड़ी जलाते वक्त झुलसे दो के चेहरे, अस्पताल में उपचाराधीन

Sunday, Jan 14, 2018 - 10:00 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-17 में शनिवार रात को लोहड़ी जलाते वक्त 2 लोग झुलस गए, जिन्हें सैक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सैक्टर-21 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को लोहड़ी मनाने के लिए सैक्टर-17 में मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए। 

 

जब उन्होंने लोहड़ी जलाने के लिए आग जलाना चाही तो आग नहीं जली। इस दौरान किसी ने लकडिय़ों पर सिप्रिट डाल दिया, जिससे अचानक भड़की आग से 62 वर्षीय गिरीश और 46 वर्षीय प्रेम दुबे आग की चपेट में आ गए और घायल हो गए। 

 

पड़ोसियों ने पहुंचाया दोनों को अस्पताल :
दोनों के चेहरे आग की वजह से झुलस गए। पड़ोसियों की मदद से प्राइवेट गाड़ी में दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सैक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
 

Advertising