बहनों को घर में बंद कर फरार हुआ भाई, वजह जान चौंक जाएंगे आप

Thursday, Apr 19, 2018 - 12:09 PM (IST)

पंचकूला (चंदन): सैक्टर-4 मेंं एक भाई ने बहनों को घर मेंं बंद कर दिया और अपने परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस ने जीजा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार फकीर चन्द गोयल नरवान जिला जींद निवासी ने सैक्टर-5 थाने मेंं शिकायत दर्र्ज करवाई है कि साले अशोक मित्तल सैक्टर-4 निवासी ने 32 लाख रुपए अलग-अलग समय पर उधार लिए थे। 

 

जब अशोक से पैसा वापस मांगा तो वह बहाने लगाने लगा। बार-बार कहने पर 4 अप्रैल को अशोक ने 50000 अकाऊंट में डाले और बाकी पैसे के लिए पत्नी शशिबाला के साथ घर बुलाया। 

 

घर पर दी जान से मारने की धमकी
अशोक ने जीजा और बहन को पैसे के लिए घर बुलाया था। जब घर पहुंचे तो अशोक पैसों के लिए टाल-मटौल करने लगा। साथ ही अशोक ने कहा मेरे पास पैसे नहीं है। अगर अब दोबारा पैसे मांगे तो जान से मार दूंगा। इसके बाद फकीर ने अपने साढू व सालियों और पुलिस को अशोक के घर बुलाया। 

 

अशोक ने पुलिस ने सामने कहा कि बहनों का सारा पैसा किस्तों में वापस कर दूंगा। पुलिस वहां से बिना कार्रवाई किए चली गई। सोमवार देर रात फिर अशोक ने सभी को जान से मारने की धमकी दी। 

 

अशोक की शिकायत देने जब उसके जीजा थाने गए तो पीछे से अशोक तीनों बहनों को घर में बंद कर पत्नी व बेटे के साथ भाग गया। फकीर को घटना की सूचना पत्नी ने फोन पर दी। फकीर ने पुलिस की मदद से सभी को घर से बाहर निकाला और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Punjab Kesari

Advertising