सरप्राइज : लॉकडाउन के बीच पंचकूला पुलिस ने अकेले रह रहे बुजुर्ग का मनाया जन्मदिन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2020 - 10:21 AM (IST)

पंचकूला (चंदन) : लॉकडाउन में सैक्टर-8 के करणपुरी (70) घर पर अकेले थे। मंगलवार को उनका बर्थडे था। भतीजे ने पंचकूला पुलिस को ट्वीट किया कि उनके अंकल अकेले रह रहे हैं और उनका जन्मदिन है। फिर क्या था पंचकूला पुलिस कमिश्नर सौरव सिंह ने तुरंत उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने की व्यवस्था करवाई।  

कमिश्नर के निर्देश पर महिला थाना की टीम बुजुर्ग के घर केक लेकर पहुंची। हाथ में केक लेकर पहुंची पंचकूला पुलिस को देखकर बुजुर्ग भावुक हो गए और रो पड़े। आंसू पोंछने के बाद उन्होंने केक काटा। पुलिस कमिश्नर सौरव सिंह ने अकेले रह रहे बुजुर्ग को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।  

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर किया शेयर :
पंचकूला के बुजुर्ग करणपुरी का पुलिस द्वारा जन्मदिन मनाने की पोस्ट देखकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी भावुक हो गए। उन्होंने पंचकूला पुलिस की प्रशंसा भी की और अपने फेसबुक व ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर भी किया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News