प्रोजैक्ट्स लिस्ट तैयार , यू.टी. प्रशासन 16 मेजर प्रोजैक्ट्स पर करेगा काम

punjabkesari.in Thursday, Feb 16, 2023 - 07:23 PM (IST)

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा): यू.टी. प्रशासन ने 16 मेजर प्रोजैक्ट्स की लिस्ट तैयार कर ली है जिन पर इस वित्त वर्ष में काम किया जाएगा। इनमें 5 सरकारी स्कूल, ग्रीन कॉरिडोर और पुलिस स्टेशनों की दो बिल्डिंगों समेत अन्य प्रोजैक्ट्स शामिल हैं। यू.टी. प्रशासन ने गृह मंत्रालय को सभी प्रोजैक्ट्स की लिस्ट सौंप दी है। इसे लेकर सलाहकार धर्मपाल ने गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की, जिसमें प्रोजैक्ट्स के बारे में जानकारी दी गई। केंद्र ने इस बार प्रशासन को 6087.10 करोड़ रुपए बजट दिया है। शहर को पिछली बार से 13.08 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 704.31 करोड़ अधिक मिले हैं। इस बार प्रशासन ने केंद्र से 6806 करोड़ रुपए मांगे थे।

 

 

 

प्रशासन के अनुसार इस साल लगभग 45 करोड़ की लागत से सारंगपुर, हल्लोमाजरा, मलोया, करसान और मनीमाजरा में 5 सरकारी स्कूलों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज सैक्टर-12 में 40 करोड़ की लागत से हॉस्टल और रिसर्च ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा।

 

 

 

दो ग्रीन कॉरिडोर का भी होगा निर्माण
चंडीगढ़ मास्टर प्लान 2031 के तहत यू.टी. प्रशासन ने 11 ग्रीन कॉरिडोर भी बनाने हैं, जिनमें से दो का निर्माण इस साल किया जाएगा। वहीं, दोनों कॉरिडोर की फिजिबिलिटी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस साल अप्रैल में दो ग्रीन कॉरिडोर पर काम शुरू होने की उम्मीद है, जिसमें पायलट प्रोजैक्टस के तहत खुड्डा अलीशेर से राजेंद्रा पार्क, सैक्टर-2 से बुटरेला-बढ़हेड़ी गांव और खुड्डा अलीशेर से सैक्टर-53 में गार्डन ऑफ स्प्रिंग तक काम किया जाएगा। इस संबंध में चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा ने बताया कि सभी प्रोजैक्ट्स पर जल्द काम शुरू कर देंगे। ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अप्रैल माह से प्रोजैक्ट की साइट पर काम शुरू कर देंगे जिसे एक साल के अंदर पूरा किया जाएगा। हर ग्रीन कॉरिडोर 8 किलोमीटर का होगा जिसे बनाने पर करीब 3 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रोजैक्ट्स को इसी साल पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
 

 

 

वर्ष 2023-24 में प्रोजैक्ट्स की लिस्ट
-सारंगपुर, हल्लोमाजरा, मलोया, करसान और मनीमाजरा में 45 करोड़ की लागत से 5 सरकारी स्कूलों का निर्माण।
-15 करोड़ की लागत से मनीमाजरा और आई.टी. पार्क के दो पुलिस स्टेशनों की नई बिल्डिंगों का निर्माण।
-60 करोड़ की लागत से सारंगपुर में पुलिस भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण।
-40 करोड़ की लागत से धनास में पुलिस कर्मियों के लिए 144 आवासों का निर्माण
-सैक्टर-48 में मदर एंड चाइल्ड केयर सैंटर और जी.एम.सी.एच.-32 में हॉस्टल ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा जिसकी लागत 85 करोड़ आएगी।
-सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने और नए साईकिल ट्रैक बनाने पर 50 करोड़ खर्च होंगे।
-कैपिटल कॉम्प्लेक्स के संरक्षण पर 20 करोड़ की लागत आएगी।
-सैक्टर-17 का सौंदर्यीकरण प्रोजैक्ट भी शुरू होगा जिस पर 25 करोड़ की लागत आएगी।
-ट्रिब्यून चौक से लेकर जीरकपुर और सैक्टर-31, 32 विभाजित रोड पर नए साईकिल ट्रैक का निर्माण 4 करोड़ की लागत से होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Related News