6 रैस्टोरैंट्स और दो ठेकों पर 16 लाख पैनल्टी, पारा क्लब का दो माह के लिए लाइसैंस सस्पैंड

Saturday, Aug 03, 2019 - 09:29 AM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : बिना होलोग्राम लिकर मिलने व रिकार्ड मैंटेन न करने के मामले में चंडीगढ़ प्रशासन के एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमैंट ने 6 रैस्टोरैंट्स और दो ठेकों पर 16 लाख रुपए की पैनल्टी लगाई है। 

चैकिंग के दौरान इन सभी रैस्टोरैंट्स और ठेकों पर वायलेशन पाई गई थी, जिसके चलते एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर के समक्ष  हियरिंग के बाद इनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई। साथ ही सैंटरा मॉल में चल रहे पारा क्लब का दो माह के लिए लाइसैंस सस्पैंड कर दिया गया। जे.डब्ल्यू. मैरियट और दो अन्य लाइसैंसी के लिए 6 अगस्त को हियरिंग तय की गई है।

इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
लाइसैंसी का नाम                                                         वायलेशन                                       पैनल्टी 
एम.एस. आनंदा हॉस्पिटैलिटी, सैक्टर-26 रैस्टोरेंट             बिना होलोग्राम लिकर                        दो लाख 
एम.एस. जी.बी.एस. हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड, सैक्टर-26 बिना होलोग्राम लिकर                   दो लाख 

एम.एस. पर्पल फ्रॉग, सैक्टर-26                                     बिना होलोग्राम लिकर                        दो लाख 
एम.एस. जेक्स इंटरप्राइजेस, सैक्टर-26                          बिना होलोग्राम लिकर                        दो लाख 
एम.एस. लूमसो, इंडस्ट्रीयएल एरिया फेज-1एल-5डी         लाइसैंस के बिना सर्विंग लिकर             दो लाख 
एम.एस. होर्स शू बार एक्सचैंज, इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-2   स्टॉक रजिस्टर्ड मैंटेन नहीं व अन्य वायलेशन दो लाख 
एम.एस. एस. लिकर, सैक्टर-36                                    बिना होलोग्राम लिकर                        दो लाख 
एम.एस. मान ब्रदर्स, सैक्टर-40                                     बिना होलोग्राम लिकर                        दो लाख 

जे.डब्ल्यू. मैरियट के मामले में 6 अगस्त को हियरिंग :
एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आर.के. पोपली ने बताया कि इन सभी रैस्टोरैंट्स और ठेकों पर कई तरह की वायलेशन सामने आई थी, जिसके चलते ही इनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। 

उन्होंने कहा कि जे.डब्ल्यू. मैरियट के जवाब में उन्होंने डिपार्टमैंट से कुछ इंक्वायरी मांगी है, जिसके चलते ही 6 अगस्त को उनके लिए हियरिंग तय की गई है। इसके बाद ही इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। 

पुलिस ने भी की पारा क्लब का लाइसैंस सस्पैंड करने की सिफारिश :
बता दें कि पारा क्लब के देर रात तक चलने के कई मामले सामने आ चुके हैं। यही कारण है कि पुलिस डिपार्टमैंट ने कई बार इनके खिलाफ कार्रवाई की और इसके बाद ही एक्साइज कमिश्नर को भी उन्होंने कार्रवाई के लिए लिखा था। जिसके चलते ही एक्साइज डिपार्टमैंट ने भी जांच शुरू की थी। 

विभाग ने इन्हें पक्ष रखने के लिए समय दिया था। आज हियरिंग के बाद ही दो माह के लिए लाइसैंस सस्पैंड करने की विभाग ने कार्रवाई की। वहीं जेडब्ल्यू मैरियट में चैकिंग के दौरान होटल से  जिन ब्रांड की बोतलें बिना होलोग्राम मिली थी, उनमें शिवास रीगल 12, क्राग्गनमोर 10, क्लैनेलिश 4, रोव्सन रिजर्व 7 और एंटीक्विटी ब्लू की एक बोतल शामिल थी।

पारा क्लब के खिलाफ चार-पांच माह में दर्ज हुई चार एफ. आई.आर. :
एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आर.के. पोपली ने कहा कि इंडस्ट्रीयल एरिया फेज-1 का पारा क्लब एंड बार रात को 1 बजे के बाद भी खुला था। इनके खिलाफ चार-पांच महीने में चार बार एफ.आई.आर. दर्ज हुई हैं, जिसके चलते ही दो माह के लिए इनका लाइसैंस सस्पैंड क र दिया गया है। उन्होंने कहा कि दो अन्य लाइसैंसी के खिलाफ बाद में कार्रवाई की जाएगी।

Priyanka rana

Advertising