पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते ट्राईसिटी में हल्की बारिश

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 08:31 PM (IST)

चंडीगढ़ (रोहिला): दिसम्बर में अधिक ठंड पडऩे के बाद जनवरी में ठंड नाम की ही रही। हालांकि इस दौरान मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को तेज बारिश की संभावना जताई गई थी। लेकिन सोमवार देर शाम शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। 

 

वहीं विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी से ट्राइसिटी में 22 जनवरी तक बारिश के पूरे आसार बताए गए हैं।  विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया। 

 

आगे मौसम की स्थिति-
मंगलवार को अंशिक तौर पर बादल रहेंगे और बारिश के पूरे आसार बने हुए हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहेगा। बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 18 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News