लोगों को लुभा रही मध्य प्रदेश की चंदेरी साड़ी, आप भी पहुंचे यहाँ

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2017 - 01:18 PM (IST)

चंडीगढ़(नेहा) : लाजपत राय भवन में मध्य प्रदेश की लाइफस्टाइल प्रदर्शनी शुरू हो गई, जिसे संत रविदास मध्य प्रदेश हस्तशिल्प एवं कथकरघा विकास निगम की तरफ से लगाया गया है। प्रदर्शनी 14 अगस्त तक जारी रहेगी। प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश के हस्तशिप्ल से बना हुआ सामान प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण माहेश्वरी क्रेप, सिफान एवं कॉटन सूट हैं। इसके अलावा हाथों से बना घर की सजावट का सामान भी काफी आकर्षक है। 

 

एग्जीबिशन में मध्य प्रदेश की सबसे खास हैंडलूम चंदेरी साड़ी भी है। इसकी कीमत 10 हजार से लेकर एक लाख रुपए तक है। इसके अलावा रेशम सिल्क में 20 हजार और मलवरी साड़ी में 50 हजार की कीमत वाली साड़ी भी एग्जीबिशन में उपलब्ध है। साड़ी के अलावा प्रिंट में कॉटन सिल्क के सूट भी यहां पर विशेष तौर पर पेश किए गए है। 

 

पहले सूती में प्रिंट के कपड़े उपलब्ध थे। सूटों में महेशवरी सूट की धूम है। इसमें खास है कि यह मैचिंग में उपलब्ध है। इसके अलावा दुपट्टे में विशेष गोटे का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा घर की सजावट के लिए भी सामान उपलब्ध है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News