4 साल की बच्ची से रेप करने वाले को उम्रकैद, 1.50 लाख जुर्माना

Saturday, Sep 14, 2019 - 08:35 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : चार साल की बच्ची से रेप करने के मामले में दोषी धर्मेंद्र को जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 1 लाख 50 हजार जुर्माना भी लगाया। थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया था कि दोपहर के समय उसकी बच्ची अपने घर के बाहर ही खेल रही थी। जब वह घर के बाहर आई तो वह गायब थी। 

इस दौरान उसे पड़ोस के घर से बच्ची के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दी। जब उसने कमरे में जाकर देखा तो पड़ोसी बच्ची के साथ रेप कर रहा था। उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची का मैडीकल करवाने के बाद दोषी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। 

Priyanka rana

Advertising