मोहाली में दिखा तेंदुआ
punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2020 - 01:30 PM (IST)
मोहाली(नियामियां) : मोहाली के फेज-8 में स्थित लैजर वैली के साथ में एक चीता (तेंदुआ) दिखाई देने से इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने बताया कि गत रात फेज-9 के मंदिर से मुनादी होने पर उनको पता चला कि इलाके में चीता आ गया है। फेज-9 के पार्षद कमलजीत सिंह रूबी ने बताया कि गत रात कफ्र्यू के दौरान निगरानी कर रहे पुलिस कर्मियों ने बताया कि उनको लईयर वैली के नाले में तेंदुआ घूमता दिखाई दिया है।
उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग को दी और वन विभाग के कर्मियों ने मौके और आकर जाल और पिंजरा लगाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसकी जानकारी एस.डी.एम. को भी दी है। इसके साथ ही पूरे इलाके में वटसएप्प के जरिए तथा मंदिर और गुरुद्वारा साहिब से एनाउंसमैंट करके जानकारी देने के लिए कहा है।