ली कार्बूजिए के डिजाइन किए गटर के दो हैरीटेज ढक्कन चोरी

Sunday, Mar 15, 2020 - 11:27 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : ली कार्बूजिए के डिजाइन किए गए लाखों रुपए के गटर के दो हैरीटेज ढक्कन वी.आई.पी. सैक्टर-10 और तीन से चोरी हो गए। ढक्कन चोरी होने की जानकारी मिलते ही निगम के अधिकारी हकरत में आए और उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सैक्टर-3 थाना पुलिस ने  डिवीजन नं.-6 के एस.डी.ई. अंग्रेज सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हैरीटेज ढक्कन चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। 

सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल रही है पुलिस :
नगर निगम के डिवीजन नं.-6 के एस.डी.ई. ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ली-कार्बूजिए द्वारा डिजाइन हैरीटेज ढक्कन सैक्टर-10 से चोरी हो गया। इसके बाद पता चला कि सैक्टर-3 से भी एक हैरीटेज ढक्कन चोरी हो गया है। उन्होंने हैरीटेज गटर के ढक्कन चोरी होने की जानकारी सीनियर अधिकारियों को दी। 

अधिकारियों ने एस.डी.ई. को तुरंत एफ.आई.आर. दर्ज करवाने के आदेश दिए। वहीं सैक्टर-3 थाना पुलिस ने हैरीटेज ढक्कन चोरी की शिकायत मिलते ही घटनास्थल की जांच कर मामला दर्ज किया। पुलिस चोरों करने वालों की पहचान के लिए आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाल रही है। 

विदेशों में लाखों रुपए में बिकते हैं हैरीटेज ढक्कन :
ली-कार्बूजिए के डिजाइन किए लाखों रुपए के हैरीटेज ढक्कन विदेशों में लाखों रुपए में बिकते हैं। तस्कर इनको फ्रांस शिकागो और यू.एस. तक पहुंचाते हैं। इसके बाद वहां पर इनकी ऑक्शन होती है। 

यहीं नहीं गटर के हैरीटेज ढक्कन पर चंडीगढ़ का नक्शा बना हुआ है। चंडीगढ़ प्रशासन ने हैरीटेज सामान की चोरी और तस्करी रोकने के लिए स्पैशल कमेटी बना रखी है लेेकिन कमेटी के सदस्य सामान चोरी होने के बाद ही हरकत में आते हैं। 

Priyanka rana

Advertising