हजारों स्टूडैंट्स ने दिया लॉ एंट्रैंस टैस्ट, लगा जाम, गर्मी में घंटों हुए परेशान

Monday, Jun 17, 2019 - 10:56 AM (IST)

चंडीगढ़ (वैभव): पी.यू. की ओर से आयोजित लॉ एंट्रैंस टैस्ट में हजारों की संख्या में स्टूडैंट्स ने भाग लिया। दो चरणों में यह टैस्ट करवाया गया। पहले चरण की परीक्षा सुबह 9 से 11:30 बजे तो दूसरे चरण की परीक्षा दोपहर बाद शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों से बाहर आते छात्रों ने बताया कि एग्जाम में प्रश्न काफी कठिन थे। लॉ एंट्रैंस टैस्ट देने के लिए शहर के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू आदि राज्यों के बच्चों का सैंटर शहर में बना था।

इनमें कई परीक्षार्थी ऐसे भी थे जो दो दिन पहले ही शहर पहुंच गए थे। परीक्षा के दौरान पी.जी.आई./यूनिवर्सिटी चौक पर दूर तक जाम लगा रहा। धूप में घंटों तक लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं स्कूलों में यू.जी.सी. ने नैट परीक्षा का भी आयोजन किया था, जिसमें भी हजारों परीक्षार्थियों ने भाग लिया।                       
 

bhavita joshi

Advertising