PU के लॉ ऑडिटोरियम का बढ़ा किराया, विभागाध्यक्ष में रोष

Thursday, Dec 14, 2017 - 08:17 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ अडिटोरियम का किराए बढ़ाकर तिगुने कर दिए हैं। इस बार सीनेट में इन किरायों के प्रस्ताव पर मोहर लग जाएगी। ऑाडिटोरियम के इन किरायों को विभागों में नई दरों से लागू कर दिया गया है। इतना अधिक किराया करने पर पी.यू. के विभागाध्यक्ष में रोष है। 

 

पी.यू. के विभिन्न विभागों को पी.यू. के अॅाडिटोरियम में कार्यक्रम करवाने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते है। उधर, पी.यू. के लॉ ऑडिटोरियम का रैंट काफी बढ़ा दिया है। कुछ विभागों के अध्यक्ष का कहना है कि लॉ ऑडिटोरियम का किराया बढऩे से  उन्हें कार्यक्रम आयोजित करने से पहले सोचना पड़ेगा। 

 

जानकारी के मुताबिक पी.यू. के कई विभागों के अध्यक्ष का कहना है कि जब भी उन्हें कोई सैमिनार या वर्कशॉप करवानी होती है तो उन्हें खुद के कैंपस का अॅाडिटोरियम ही बुक करवाना पड़ता है। जबकि उनके पास इतने फंड नहीं होते कि वह अॅाडिटोरियम बुक करवा सकें। 

 

जिन विभागों के पास खुद के अॅाडिटोरियम हैं वो तो आसानी से अॅाडिटोरियम में कभी भी कार्यक्रम करवा सकते हैं, लेकिन जिन विभागों के पास अॅाडिटोरियम नहीं उन्हें दिक्कत होती है। ऐसे में हमें कार्यक्रम क्लास रूम,लाईब्ररी आदि में ही करवाने पड़ते हैं। 

 

लॉ ऑडिटोरियम का किराया :
पी.यू. के लॅाऑडिटोरियम का किराया अब विभागों के लिए 17 हजार और आउटसाईडर के लिए 51 हजार कर दिया गया है। जबकि ए.सी. चार्जिस अलग से 7 हजार रुपए है। जबकि पहले पी.यू. के लॉ ऑडिटोरियम का किराया विभागों के लिए 5500 रुपए है, जबकि आऊटसाईडर के लिए 7000 था। इनके अलावा लॉन आदि के किराए में भी बढ़ाए हैं। 

 

यह है आई. सी. एस. एस. आर. का किराया :
वहीं आई.सी.एस.एस.आर. में उपलबध बड़े हॉल का किराया विभागों  के लिए 3500, आऊटसाईडर के लिए 6000 है, जबकि  छोटे हॉल का किराया 2500 रुपए है। मार्च में  यह सिंडीकेट एजैंडे में यह प्रस्ताव  पहली बार आया था। सिंडीकेट बैठक में सहमति होने के बाद 16 दिसंबर को होने वाली सीनेट में इन किरायों पर मुहर लग जाएगी।

 

                      विभिन्न विभागों के लिए किराया 
                              पी.यू आऊटसाईडर    पी.यू आऊटसाईडर
ऑडिटोरियम हाल      पुराना किराया          नया किराया
जिमनेजियम हॉल      5 व 15 हजार          8 व 18 हजार 
पी.यू लॉ ऑाडि          5 व 18 हजार          17 व 51 हजार
इंगिलश ऑडि           5 सौ व 15 हजार      एक हजार व 15 हजार 

Advertising