देर रात भयानक हादसा, पुलिसवालों के सामने युवक ने तोड़ा दम

Saturday, Mar 17, 2018 - 10:14 AM (IST)

चंडीगढ़ (भगवत): सैक्टर 38-38 वेस्ट लाइट प्वाइंट पर हुए हादसे में एक ट्रक ने अर्टिगा कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का एड साइड का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। जिससे कार में बैठ युवक मनोज बुरी तरह कार में फंस गया। 

 

लोगों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर तो जल्दी पहुंच गई, लेकिन युवक को बाहर निकालने में असफल रही। एक घंटे तक पुलिसकर्मी लड़के को बाहर ही नहीं निकाल पाए। 

 

लोगों के मुताबिक जिस समय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तो उस समय घायल व्यक्ति जीवित था और हिल रहा था। पुलिस और फायर ब्रिगेड को निकालते हुए करीब एक घंटा हो गया और उनके सामने ही तड़प-तड़प कर व्यक्ति बेहोश हो गया। 

 

करीब एक घंटे बाद जब उसे पी.जी.आई लेकर जाया गया तो वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही इस हादसे में 6 लोग घायल भी हुए हैं। 


 

Punjab Kesari

Advertising