लोग लेट नाइट तक कर सकेंगे पार्टी एन्जॉय, अब 1 बजे तक...

Sunday, Aug 25, 2019 - 10:46 AM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : शहर में अब लोग लेट नाइट तक पार्टी कर सकेंगे। क्योंकि चंडीगढ़ प्रशासन ने रेस्तरां, ढाबे, डिस्को और क्लब के टाइमिंग को रात 1 बजे तक बढ़ा दिया है। इस संबंध में डी.सी. मंदीप सिंह बराड़ ने आदेश जारी करते हुए दो महीने तक एक घंटे तक का समय बढ़ाया है। अब बार और क्लब रात 1 से सुबह 4.30 तक ही बंद रहेंगे। 

बराड़ निर्देश जारी करते हुए होटल, नाइट क्लब और शहर में डिस्कोथेक संचालकों की मांग पर इनके बंद होने के समय एक घंटे बढ़ा दिया है। अभी तक इनके बंद होने का समय 12 बजे था। प्रशासन के इस फैसले का व्यापारियों ने स्वागत किया है। ये  आदेश अगले 60 दिनों तक लागू रहेंगे। हालांकि शराब की बिक्री एक्साइज के नियमों के अनुसार ही होगी। होटल और रेस्तरां एसोसिएशन एसोसिएशन ने भी इस निर्णय की सराहना की है।

Priyanka rana

Advertising