आज से शुरू तीन दिवसीय चंडीगढ कार्निवल

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2015 - 07:27 PM (IST)

चंडीगढ़ : तीन दिवसीय चंडीगढ़ कार्निवल लेजर वैली में आज शुक्रवार से शुरू हो रहा है । इस बार पूरा कार्निवल ही ‘मेरे सपनों का शहर’ थीम पर आधारित होगा। पहली बार चंडीगढ़ का हर डिपार्टमेंट अपनी स्टॉल लगाकर सपनों के शहर को प्रदर्शित करेगा। अपने वर्क को अलग अंदाज में पेश करेगा।

डायरेक्टर टूरिज्म जितेंद्र यादव ने कहा कि कार्निवल को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश की गई है। इस बार झांकी परेड शुक्रवार और शनिवार दो दिन होगी। जो पहले केवल एक ही दिन होती थी।

इसमें बच्चों और प्रोफेशनल्स वर्ग में तीनों दिन मुकाबले होंगे। 13 प्रोफेशनल्स ऑन द स्पॉट पेंटिंग बनाएंगे। इटली और फ्रांस सहित कई अन्य देशों के कलाकार भी पहुंच रहे हैं।

कार्निवल में प्रवेश निशुल्क रहेगा। इस बार करीब 1 लाख लोगों के आने का अनुमान है। ऐसे में सबसे बड़ी दिक्कत ट्रैफिक और पार्किंग की रहेगी। इसके लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं।

पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से आए लोक कलाकार इसमें प्रस्तुति देंगे। इसमें 27 और 28 नवंबर को ‘मेरे सपनों का शहर’ की थीम पर सजाई झांकियां निकाली जाएंगी। ये झांकियां सेक्टर-10, सेक्टर- 9, 3, 4, यूटी गेस्ट हाउस, 4, 6 से होते हुए लेजर वैली में लगे कार्निवाल में पहुंचेंगी। 

ये रहेगा प्रोग्राम्स का समय 

27 नवंबर

दोपहर 2.30 बजे एडवाइजर विजय देव चंडीगढ़ कार्निवल का उद्घाटन करेंगे । शाम 6.30 बजे लेजर वैली में हास्य कवि सम्मेलन होगा। मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के वित्त सचिव सर्वजीत सिंह होंगे।

28 नवंबर को

म्यूजिकल नाइट में गुरुनजर बैंड की प्रस्तुति शाम 6.30 बजे। मुख्य अतिथि चंडीगढ़ के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल होंगे।

29 नवंबर

म्यूजिकल नाइट में शाम 6.30 बजे गायक मनमोहन वारिश और कमल हीर प्रस्तुति देंगे। मुख्य अतिथि एडवाइजर विजय देव होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News