साइन बोर्ड के पोल से टकराई लैंड कू्रजर, महिला की मौत, 5 घायल

punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2020 - 11:00 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील) : माऊंट व्यू होटल से पंचकूला जा रहे लोगों की लैंड क्रूजर गाड़ी मंगलवार रात दो बजे सैक्टर 9/10 की विभाजित सड़क पर साइन बोर्ड के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सवार दो महिलाओं समेत छह लोगों को बाहर निकाला और जी.एम.एस.एच.-16  में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। 

 

मृतका की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी सृष्टि गोयल के रूप में हुई। जबकि हादसे में घायलों की पहचान मृतका के पति राघव, आरू गुप्ता, मुदित गुप्ता, कार चालक पानीपत निवासी कुनाल और पंचकूला सैक्टर 21  निवासी अभिषेक के रूप में हुई। सैक्टर-3 थाना पुलिस ने गाड़ी चालक कुनाल पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर इरादत्तन हत्या का मामला दर्ज किया है।

 

ज्यादा थी स्पीड  
प्राथमिक जांच में सामने आया कि लैंडकू्रजर गाड़ी काफी स्पीड में थी, जिसके कारण सड़क हादसा हुआ है। पुलिस घटनास्थल के  आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले मेें लगी हुई है।

 

पंचकूला से होटल माऊंट व्यू आए थे   
यू.पी. स्थित मुजफ्फर नगर निवासी राघव गोयल, उसकी पत्नी सृष्टि गोयल, मुदित गुप्ता और आरू शिमला घूमने के लिए आए थे। वे अपने पंचकूला सैक्टर-21 निवासी दोस्त अभिषेक के घर पर ठहरे हुए थे। सोमवार रात सभी दोस्त अभिषेक व पानीपत निवासी कुनाल के साथ माउंट व्यू होटल में कॉफी पीने आए थे। 

 

रात दो बजे वे कुनाल की लैंडकू्रजर गाड़ी में पंचकूला के लिए रवाना हुए। हादसे के समय गाड़ी कुनाल चला रहा था।  जब  गाड़ी   सैक्टर 9/10 की विभाजित सड़क पर पहुंची तो अचानक गाड़ी विभाजित सड़क के बीच में लगे साइन बोर्ड के खंभे से टकरा गई और सड़क पर  ही पलट गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News