पंचकूला में दिनदहाड़े गोली मारकर लुटे लाखों रूपये

Friday, Aug 11, 2017 - 02:22 PM (IST)

पंचकूला :(मुकेश)  पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 फैक्ट्री के बाहर एक युवक को गोली मारने की घटना सामने आयी हैं। जानकारी के मुताबिक कार सवार बदमाशों ने राकेश नामक युवक को फैक्ट्री के बाहर गोली मार दी और उससे लाखों रुपये ले फरार हुए। गोली युवक के कंधे पर जाकर लगी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वहां पुलिस और फैक्ट्री के लोग जमा हो गए घायल को पंचकूला के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं। 
 

Advertising