महर्षि वाल्मीकि ने धार्मिक ग्रंथ रामायण की रचना कर भारतीय संस्कृति की आधारशीला रखी : दत्तात्रेय

Tuesday, Oct 19, 2021 - 08:57 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को महॢष वाल्मीकि जयंती की हाॢदक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि व शांति की कामना की है।उन्होंने कहा कि महॢष वाल्मीकि ने धार्मिक ग्रंथ रामायण की रचना कर भारतीय संस्कृति की आधारशीला रखी। आज देश में वही समृद्ध संस्कृति प्रफुल्लित है। महॢष वाल्मीकि को आदि कवि यानी प्रथम कवि भी कहा जाता है।

 


उन्होंने कहा कि महॢष वाल्मीकि ने रामायण में समानता, समरसता और सद्भाव का संदेश दिया है। वर्तमान में भी रामायण की प्रासंगिकता को देखते हुए हम सभी देश व समाज की मजबूती के लिए काम करें ताकि देश में समानता, सद्भाव व भाईचारा मजबूत हो और भारतवर्ष को विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त हो।

Ajit Dhankhar

Advertising