चंडीगढ़ पुलिस वीक में पहुंची दिल्ली लेडी ‘सिंघम’

Wednesday, Nov 25, 2015 - 02:01 AM (IST)

 चंड़ीगढ़, (संदीप): दिल्ली पुलिस में लेडी सिंघम के नाम से मशहूर ए.एस.आई. किरण सेठी ने मंगलवार को एम.सी.एम. कालेज में छात्राओं को सैल्फ डिफैंस के गुर सिखाए। कार्यक्रम के दौरान किरण ने लड़कियों को मार्शल आर्ट की कला का प्रयोग कर मनचलों, स्नैचरों का मुकाबला करने बारे बताया। किरण को सैक्टर-36 स्थित एम.सी.एम. डी.ए.वी. कालेज में महिला सशक्तिकरण पर आयोजित कार्यक्रम में विशेषतौर पर दिल्ली से बुलाया गया था। वहीं दूसरी तरफ पूर्व मिस इंडिया सिमरन कौर व अभिनेत्री मनदीप कौर उर्फ मिंडी ने भी छात्राओं का हौसला बढ़ाया। चंडीगढ़ पुलिस वीक में आई.जी. आर.पी. उपाध्याय और उनकी पत्नी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। वहीं एस.एस.पी. सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कालेज की प्रधानाचार्य डा. निशा भार्गव व उनका स्टाफ भी मौजूद रहा। लेडी सिंघमकिरण ने छात्राओं को बताया कि घर, स्कूल, कालेज, वाहनों में किस तरह मनचले छात्राओं का शोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि बच्चियों को इस तरह के शोषण के बारे में जानकारी नहीं होती है तो आरोपी आसानी से उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं। किशोर अवस्था में युवतियों में डर पैदा कर उनका शोषण किया जाता है लेकिन बच्चों को पहले से ही इस तरह के शोषण की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जाना चाहिए। सैल्फ डिफैंस ट्रेङ्क्षनग दिलवाकर उन्हें इस लायक बनाया जाना चाहिए, जिससे वह इस तरह के लोगों का मुकाबला कर सकें। किरण ने बताया कि इस साल उन्होंने दिल्ली के विभिन्न स्कूल व कालेजों में 70 हजार छात्राओं को सैल्फ डिफैंस की ट्रेङ्क्षनग दी है, जिसके चलते उनका नाम लिमका गिनीज वल्र्ड रिकार्ड में शामिल किया गया है। इसके साथ ही किरण ने मंच पर मार्शल आर्ट का लाइव डैमो पेश कर बताया कि किस तरह से एक युवती विभिन्न तरह की स्थिति में मार्शल आर्ट के गुर सीखकर मनचलों को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है।

Advertising