वूमैन हैल्प : अब मनचलों की खैर नहीं, लेडी कॉन्स्टेबल सरकारी एक्टिवा करेंगे पेट्रोलिंग

punjabkesari.in Tuesday, Jun 13, 2017 - 01:00 PM (IST)

चंडीगढ़ : यू.टी. महिला पुलिस को 45 दोपहिया वाहन मिल गए हैं। इन एक्टिवा पर लेडी कॉन्स्टेबल पैट्रोलिंग करेंगी और महिलाओं लड़कियों से संबंधित स्पॉट पर जाया करेंगी। इसके पीछे मकसद आए दिन बढ़ रहे महिलाओं के प्रति अपराध को रोकना है। बदनोर पीयू के जिम्नेजियम हॉल में यूटी पुलिस द्वारा लड़कियों के लिए आयोजित सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग (स्वयं) का उद्घाटन करने पहुंचे थे। वी.पी. सिंह बदनौर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी परिस्थिति में लड़कियों को घबराना नहीं चाहिए, बल्कि दिमाग से सैल्फ डिफैंस का प्रयोग कर बचने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही उन्होंने वूमैन हैल्प लाइन के लिए 45 दोपहिया वाहनों को रवाना किया। इन वाहनों को वूमैन पुलिस की ओर से महिलाओं की सुरक्षा में प्रयोग किया जाएगा। इस मौके पर किरण खेर, गर्वनर, एडवाइजर और डीजीपी पुलिस तेजिंदर सिंह लूथरा मौजूद रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News