चंडीगढ़ में पुलिस फोर्स की कमी, 3 माह 67 स्नैचिंग

punjabkesari.in Friday, Mar 30, 2018 - 10:59 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): पुलिस स्टेशन और चौकियों में फोर्स की काफी कमी है और गश्त के अभाव में स्नैचर और लूटेरे आए दिन वारदातें कर रहे हैं। 520 कांस्टेबल की भर्ती के लि एचंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यों के युवा दो साल से धक्के खा रहे हैं। 

 

भर्ती के लिए युवा कई बार डी.जी.पी.  तेजिंदर सिंह लूथरा से लेकर एस.पी. से भी मिल चुके हैं पर हर बार उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले शिमला निवासी सुमित का  कहना है कि जानबूझकर भर्ती में देरी कर रही है। 

 

अगर पुलिस विभाग 520 कांस्टेबल भर्ती करता है तो पुलिस में फोर्स की कमी दूर होगी। इसके अलावा बढ़ते अपराध पर भी नियत्रण किया जा सकेगा। वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक कांस्टेबलों की लिखित परीक्षा को लेकर एस.पी. ऑपरेशन तैयारी में जुटे हैं लेकिन अभी इसके लिए कोई तारीख तय नहीं की है। 

 

36 हजार पास हुए थे फिजीकल टैस्ट में
चंडीगढ़ पुलिस ने 520 कांस्टेबलों की भर्ती दिसंबर 2015 में निकाली थी और युवाओं ने ऑनलाइन अप्लाई किया था। चंडीगढ़ पुलिस के 520 कांस्टेबल के लिए दो लाख 40 हजार युवाओं ने फार्म भरे थे। मार्च 2017  में चंडीगढ़ पुलिस ने फिजिकल टैस्ट करना शुरू किया था, जिसमें कुल 36 हजार युवा पास हुए थे। फिजिकल टैस्ट के दौरान 320 युवक डोप टैस्ट में बाहर निकाल दिए थे। 

 

3 माह में 67 स्नैचिंग 
बाइक सवारों ने शहर में तीन माह में 67 स्नैचिंग की वारदातें कर डाली हैं। स्नैचर ज्यादातर  घर के बाहर खड़ी और बैठी बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बना रहे है। 2018 में बाइक सवार स्नैंचरों ने 238 स्नैचिंग की वारदातें की थीं। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा बनाया गया एंटी स्नैचिग सैल भी इन वारदातों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहा है। 

 

जोधा गिरोह लूट रहा गाडिय़ां 
-जोधा गिरोह के 3 सदस्य स्विफ्ट कार में मोगा निवासी जतिन्द्र कुमार को सैक्टर-48/49 की विभाजित सड़क पर किडनैप कर उसे रोपड़ ले गए थे। वहां उन्होंने उसके ए.टी.एम. कार्ड से 20 हजार ुरफए निकालने के बाद सैक्टर-43 बस स्टैंड के पास फैंक दिया था और फरार हो गए थे। 

 

-स्विफ्ट कार सवार योधा सिंह उर्फ जोधा ने अपने तीन साथियों के साथ 27 फरवरी को सैक्टर-26 स्थित होटल मैनेजर सुरिंद्रर का घर जाते हुए सैक्टर-4/9 की विभाजित सड़क पर अपहरण कर लिया था। कार सवारों ने खरड़ जाकर उसके ए.टी.एम. कार्ड से 10 हजार रुपए निकाले और फिर उसे वहां फैंककर फरार हो गए थे। 

 

-सैक्टर-7 स्थित होटलकर्मी रमेश कुमार यादव को स्विफ्ट कार सवार योधा सिंह उर्फ जोधा ने अपने तीन साथियों के साथ 5 मार्च को सैक्टर-44 से किडनैप कर नकदी लूट ली थी। इसके बाद वे उसे सैक्टर-32/33/45/46 चौक पर छोड़कर फरार हो गए थे। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News