हाईकोर्ट को मिले 10 नए एडिशनल जज

punjabkesari.in Tuesday, Nov 01, 2022 - 09:19 PM (IST)

चंडीगढ़,(रमेश हांडा): पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को 10 नए एडिशनल जज मिल गए हैं, जिनके नामों को कानून व न्याय मंत्रालय की ओर से जारी कर दिया गया है। नए बने एडिशनल जजों में कुलदीप तिवारी व संजीव बेरी भी शामिल हैं, जो कि पिछली सूची में शामिल नहीं थे। राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए गए एडिशनल जजों में कुलदीप तिवारी, गुरबीर सिंह, दीपक गुप्ता, अमरजोत भट्टी, मनीषा बत्रा, हरप्रीत कौर, विक्रम अग्रवाल, सुखविंद्र कौर, संजीव बेरी शामिल हैं, जबकि ऋतु टैगोर को हाईकोर्ट जजों की रिटायरमैंट एज 62 वर्ष घोषित होने के बाद पुन: नियुक्त किया गया है।

 


कुलदीप तिवारी सबसे कम उम्र के एडिशनल जज होंगे जो कि इससे पहले हरियाणा के एडिशनल एडवोकेट जनरल के रूप में हाईकोर्ट में हरियाणा सरकार के केसों की पैरवी करते आ रहे थे। पिछली सूची में भी इनके नाम को कॉलेजियम की मंजूरी मिल गई थी लेकिन अंतिम समय में किन्हीं तकनीकी कारणों ने इनका नाम अंतिम सूची में नहीं आया था। कुलदीप तिवारी ने कुरुक्षेत्र जिला अदालत से वकालत शुरू की थी जिसके बाद वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट आ गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Related News