कोरोना : मोहाली में 2 मरीजों की मौत, चंडीगढ़ में 97 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव

punjabkesari.in Tuesday, Aug 09, 2022 - 08:34 PM (IST)

चंडीगढ़,(पाल ): मंगलवार को शहर में 97 लोगों की कोविड रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई । मरीजों में 54 पुरुष और 43 महिलाएं हैं। कोविड पॉजिटिविटी रेट 8.65 प्रतिशत रिकार्ड हुआ, जबकि पिछले एक हफ्ते का कोविड पाॅजिटिविटी रेट 8.64 प्रतिशत हो गया है। 24 घंटे में हैल्थ डिपार्टमैंट ने 1121 लोगों की सैम्पलिंग की। नए मरीजों के साथ ही 101 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। अब शहर में एक्टिव केस 768 हो गए हैं। एक्टिव मरीजों में 37 मरीज फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट हैं, जिसमें से 15 पी.जी.आई., 13 जी.एम.सी.एच. और 9 जी.एम.एस.एच. में एडमिट हैं। वही मोहाली में 90 कोविड केस कन्फर्म हुए हैं। साथ ही दो पॉजीटिव मरीजों की मौत भी कन्फर्म हुई है।

 

दोनों महिला मरीज थीं, जिनकी उम्र 60 और 76 साल की थी। एक मरीज की मौत पी.जी.आई., जबकि दूसरी महिला मरीज की मौत फोर्टिस हॉस्पिटल में हुई। 120 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 610 हो गई है। वहीं अब तक पॉजीटिव मरीजों की मरने की संख्या 1163 हो गई है। पंचकूला से 95 मरीज कंफर्म हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 325 है, जिसमें से 309 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 16 मरीज हॉस्पिटल में एडमिट हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News