जानिए चंडीगढ़ में कब आएगा मानसून ?
punjabkesari.in Friday, Jun 24, 2016 - 04:16 PM (IST)

चंडीगढ़ : प्री मानसून के बाद अब जल्द ही शहरवासियों को मानसून की सौगात मिलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो-तीन दिनों में मानसून शहर पहुंच सकता है। चंडीगढ़ में मानसून 29 जून या उसके बाद ही पहुंचता है, लेकिन इस बार 29 जून से पहले भी आ सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार तक चंडीगढ़ में दो से तीन बार के स्पैल में अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं बुधवार को हुई प्री मानसून की बारिश के बाद वीरवार को मौसम थोड़ा राहत भरा रहा व तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे ही रहा।
मौसम का हाल
वीरवार को अधिकतम तापमान 36.9 और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ एयरफोर्स स्टेशन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 23, 24, 25 जून को पंजाब व हरियाणा के कुछ इलाकों में 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेने की संभावना है। जबकि चंडीगढ़ में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे व धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।