पति ने नशे में पत्नी के पेट में मारा चाकू

punjabkesari.in Monday, Jun 14, 2021 - 12:37 AM (IST)

पंचकूला (चंदन) : गांव खडग़ मंगोली में नशे मेंं धुत पति ने मामूली कहासुनी के बाद पत्नी के पेट में चाकू से वार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद महिला को बचाया गया। 

 


सैक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सोनू कुमार खडग़ मंगोली निवासी के रूप मेें हुई है। पुलिस के अनुसार खडग़ मंगोली निवासी प्रवीन कुमारी ने शिकायत में बताया पहले पति की मृत्यु के बाद सोनू के साथ दूसरी शादी की है। महिला ने बताया कि पति पैसे लेने पड़ोस में गया था। करीब साढ़े 10 बजे पति घर पर शराब पीकर आया। जब पति से लेट आने का कारण पूछा तो गुस्से में आकर घर से सब्जी काटने वाला चाकू मेरे पेट में मार दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikram Thakur

Recommended News

Related News