बापूधाम के मद्रासी कॉलोनी में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

Tuesday, Aug 21, 2018 - 12:20 PM (IST)

चंडीगढ़ (कुलदीप) : सैक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी स्थित मद्रासी कॉलोनी में बने मंदिर के पास कुछ बदमाशों ने एक युवक पर चाकुओं से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सोमवार देर रात 12:00 बजे करीब की है। जब कुछ बदमाशों ने एक युवक को रोककर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। 

 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान पढ़े युवक को सैक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर उसकी हालत नाजुक बता रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज करने में जुटी थी। मृतक व्यक्ति राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। 

 

पुलिस खंगाल रही सी.सी.टी.वी फुटेज
मामले की जांच में जुटी थाना पुलिस ने मंदिर और आसपास लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है जिससे कि आरोपियों की पहचान हो सके।

pooja verma

Advertising