रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला

Saturday, Oct 28, 2017 - 05:57 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील): रंजिश के चलते एक युवक ने बहलाना के युवक पर सैक्टर-32/31 की विभाजित सड़क पर चाकू मार दिया। पी.सी.आर. ने घायल को जी.एम.सी.एच.-32 में दाखिल करवाया। घायल की पहचान बहलाना निवासी अमरजीत सिंह के रूप में हुई। सैक्टर-31 थाना पुलिस डी.डी.आर. दर्ज कर आरोपी मुश्ताक की तलाश कर रही है। बहलाना निवासी अमरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात को वह जी.एम.सी.एच.-32 की तरफ जा रहा था तो सैक्टर-32/31 की विभाजित सड़क पर बहलाना निवासी मुश्ताक के साथ उसकी पुरानी रंजिश को लेकर बहस हो गई। अमरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि मुश्ताक ने इस दौरान चाकू से उस पर हमला कर दिया। हमले में चाकू उसके हाथ में समेत अन्य जगह लगा है। 

Advertising