अकाली पार्षद पर तेजधार हथियारों से हमला
Monday, Mar 25, 2019 - 08:53 AM (IST)
लालडू(स.ह.) : निकटवर्ती गांव दप्पर में चल रहे कबड्डी टूर्नामैंट के दौरान वार्ड नंबर-2 से अकाली पार्षद बलकार सिंह रंगी पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों ने हमला कर दिया। रंगी के सिर व अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं।
उनको डेराबस्सी के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जी.एम.सी.एच.-32 रैफर कर दिया। उधर, पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
अकेले में बात करने के लिए बुलाया :
पार्षद बलकार सिंह रंगी ने पुलिस को बताया कि वह टूर्नामैंट के दौरान मंच पर थे। इस दौरान गुरदीप सिंह उर्फ सोनी व जग्गी निवासी दप्पर तथा सुखबीर सिंह निवासी फतेहपुर समेत आठ दस अन्य अज्ञात लोगों ने मंच पर आकर उसे कहने लगे कि वह उससे अकेले में बात करना चाहते हैं। इसके बाद वह मंच के पीछे चले गए, जहां पर उनकी बहस हो गई।
इस दौरान गुरदीप सिंह ने उसको कहा कि वह उसके चाचा अजैब सिंह से रंजिश रखता है। इस बात पर उन लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने इन लोगों ने चुंगल से बचाकर उनकी जान बचाई तथा तुंरत डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचाया।
उधर घटना की जानकारी मिलते ही अकाली विधायक एन.के शर्मा अपने समर्थकों के साथ अस्पताल में पहुंचे तथा इन घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने चेताया कि यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो अकाली-भाजपा सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी।