3 युवकों पर किया चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

Sunday, Aug 18, 2019 - 11:29 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : रंजिश में शुक्रवार देर रात डड्डूमाजरा कॉलोनी में एक युवक ने 3 युवकों पर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया। घायल हुए युवकों की पहचान सैक्टर-25 में रहने वाले रिंकल, प्रिंस और अरुण के तौर पर हुई है। 

रिंकल के पेट में चाकू से गहरे जख्म हो गए और उसे गंभीर हालत में पी.जी.आई. रैफर किया गया। 2 प्रिंस और अरुण का उपचार सैक्टर-16 अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले डड्डूमाजरा निवासी सुमित उर्फ डोंगर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने रंजिश के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

रंजिश में दिया था वारदात को अंजाम :
शुक्रवार रात रिंकल, प्रिंस और अरुण अपने एक अन्य दोस्त के साथ डड्डूमाजरा कॉलोनी से सैक्टर-25 की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वे पार्क के पास से जाने लगे तो यहां पहले से घात लगाकर बैठे हुए सुमित उर्फ डोंगर ने उन पर चाकू से हमला बोल दिया। उनका एक साथी तो मौके से भाग निकला लेकिन सुमित ने रिंकल के पेट में चाकू घोंप दिया। 

इसके बाद सुमित ने प्रिंस और अरुण पर चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रिंकल, प्रिंस और अरुण को तुरंत सैक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। अरुण की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

मलोया थाना प्रभारी परमिंद्र सिंह सेखों की अगुवाई में पुलिस ने जांच के आधार पर डड्डूमाजरा के रहने वाले सुमित के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुमित के खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। 

Priyanka rana

Advertising