चंडीगढ़ में लगातार आगे चल रही किरण खेर, बंसल रहे पीछे
Thursday, May 23, 2019 - 01:04 PM (IST)
चंडीगढ़(भगवत) : चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार किरण खेर लगातार आगे चल रही है। रुझानों के अनुसार अब तक किरण खेर को 45169 वोटें हासिल हुई हैं जबकि कांग्रेसी उम्मीदवार पवन कुमार बंसल ने अभी तक 39379 वोटें ही हासिल की हैं। वहीं आप के उम्मीदवार हरमोहन धवन 3351 वोटों से सबसे पीछे चल रहे हैं जबकि 902 वोटें नोटा को मिली हैं। बता दें कि इस समय किरण खेर 5790 वोटों से आगे चल रही है।