किरण खेर को जीत की बधाई देने पहुंचे अनिल कपूर

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2019 - 12:44 PM (IST)

चंडीगढ़(राजिंद्र) : फिल्म अभिनेता अनिल कपूर रविवार को सांसद किरण खेर से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे। कपूर रविवार को खेर के सैक्टर-7 के आवास पहुंचे जहां उन्होंने खेर को चंडीगढ़ का सांसद दोबारा बनने पर बधाई दी। 

अनिल कपूर इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान खेर के लिए चुनाव प्रचार करने चंडीगढ़ नहीं आ सके थे लेकिन उन्होंने चुनाव से पहले एक वीडियो संदेश भेजकर लोगों से खेर को वोट देने की अपील की थी। अनिल कपूर ने संदेश में कहा था कि किरण खेर को वह पिछले 35 वर्षों से जानते हैं। वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान अनिल कपूर ने खेर के पक्ष में प्रचार किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News