युवक की हत्या कर सड़क के किनारे फैंका शव

Thursday, May 30, 2019 - 11:25 AM (IST)

मोहाली (राणा): गांव बलौंगी स्थित अम्बेडकर कालोनी में युवक का शव सड़क किनारे मिला है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार से वार के जख्म थे। वहीं, एक जख्म पर पट्टी बंधी हुई थी। 

 

मृतक की पहचान सोनी पासवान (19) के रूप में हुई है। आरोपियों में दीपक, चंदन, तिवाड़ी, विवेक व लड्डू शामिल हैं। मृतक के पिता मुदकरन ने बताया कि उनका बेटा सोनी मंगलवार रात 8 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं आया। 

 

सुबह उन्हें पता चला कि उनके बेटे का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को राऊंडअप कर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही केस हल कर लिया जाएगा। 

 

पता चला है कि मृतक अपने दोस्तों के साथ ही रोजाना शाम को जाता था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने किस वजह के चलते यह कदम उठाया है, यह भी साफ नहीं है। हालांकि जिन लोगों पर पर्चा दर्ज हुआ है, वे अपने घरों से फरार हैं।

pooja verma

Advertising